Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहकारी चीनी मिलों में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरें :सुरेश राणा

उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सहकारी चीनी मिलों की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं प्रबन्धन में सुधार लाने के लिए सीसीटीवी कैमरें लगाने के निर्देश दिये

सहकारी चीनी मिलों में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरें :सुरेश राणा
X

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सहकारी चीनी मिलों की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं प्रबन्धन में सुधार लाने के लिए सीसीटीवी कैमरें लगाने के निर्देश दिये हैं।

राज्य के प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एंव गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने यहां बताया कि सहकारी चीनी मिलों की कार्यकुशलता बढ़ाने, प्रबन्धन में सुधार लाने तथा कार्यो में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत सभी सहकारी चीनी मिलों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने भेजे अपने निर्देशों कहा है कि हर शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये । इसके अतिरिक्त चीनी मिलों में एक अतिरिक्त क्वैड सेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी ताकि पेराई सीजन के दौरान सफाई के लिये चीनी मिल को बन्द नहीं करना पड़े।

प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि गोदामों में चीनी का सुरक्षित भण्डारण सुनिश्चित किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर गन्ना समितियों के खाली गोदामों या राजकीय गोदामों को भी किराये पर लिया जायेगा, साथ ही मिल परिसर एवं कार्यालय में स्वच्छता की संस्कृति एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

उन्होेंने बताया कि इन उपायों के क्रियान्वयन से सहकारी चीनी मिलों की कार्यकुशलता में वृद्वि होगी, जिसके फलस्वरूप न सिर्फ सहकारी चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलें प्रदेश के गन्ना किसानों की बेहतर सेवा करने में सक्षम होगीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it