Top
Begin typing your search above and press return to search.

यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद सीबीएस के चेयरमैन लेस्ली मूनवेस ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क सीबीएस के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी लेस्ली मूनवेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया है

यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद सीबीएस के चेयरमैन लेस्ली मूनवेस ने दिया इस्तीफा
X

न्यूयॉर्क। अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क सीबीएस के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी लेस्ली मूनवेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया है। समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक, कंपनी ने रविवार देर शाम एक बयान में यह घोषणा की।

बयान में कहा गया कि सीबीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जोसेफ इयानिएल्लो अंतिरम सीईओ और अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी मूनवेस के स्थाई विकल्प की तलाश कर रही है।

इस घोषणा के साथ मूनवेस का 20 साल के कार्यकाल का अंत हो गया।

जुलाई में 'द न्यूयॉर्कर' पत्रिका में छह महिलाओं ने मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की बात कही थी, जिसके बाद बोर्ड ने मामले की जांच के लिए बाहरी वकीलों को रखा और उन्हें पद से हटाने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

न्यूयॉर्कर की रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में सीबीएस के प्रवक्ता ने रविवार को समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट को बताया, "सीबीएस इन आरोपों को गंभीरता से लेता है। हमारे निदेशक मंजल इन मामलों की पूरी जांच कर रहे हैं, जो अभी चल रही है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it