Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव मामले में 15 स्थानों पर सीबीआई छापे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास तथा करीब 15 अन्य ठिकानों पर रविवार को छापेमारे की

उत्तर प्रदेश के उन्नाव मामले में 15 स्थानों पर सीबीआई छापे
X

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास तथा करीब 15 अन्य ठिकानों पर छापेमारे की।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी उन्नाव के साथ ही लखनऊ, बांदा तथा फतेहपुर में एक साथ की जा रही है। सीबीआई ने मामले से जुड़े 15 स्थानों पर छापे मारे की। सीबीआई की छापेमारी सुबह से चल रही है।

उन्नाव में 2017 में बलात्कार की पीड़ित युवती के पिता की दंबंग भाजपा विधायक के दबाव में पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी और एक अन्य गवाह भी संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया था।

पिछले रविवार को पीड़िता अपने रिश्तेदारों से मिलने गयी थी। इसी दौरान रास्ते में लौटते समय नम्बर प्लेट पर काली स्याही पोते एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिसमें युवती की चाची तथा मामले के एक अहम गवाह की मौत हो गयी। युवती तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति आज ज्यादा बिगड गयी। डाक्टरों ने उसे निमोनिया की शिकायत बतायी है।

इसके बाद मामले ने तूल पकडा और यह मामला संसद में भी गूंजा। इस प्रकरण में स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्चतम नयायाल ने मामले की सुनवायी दिल्ली में कराने के निर्देश दिए और इससे संबंधित सभी दस्तावेज मंगा लिए। इसी संदर्भ में सीबीआई और दस्तावेज जुटाने के लिए छापेमारी कर रही है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it