Top
Begin typing your search above and press return to search.

देवरिया में महिला कांस्टेबल आत्महत्या मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज

देवरिया के सदर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में दो पुलसकर्मियों पर आत्महत्या करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

देवरिया में महिला कांस्टेबल आत्महत्या मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज
X

देवरिया । उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में दो पुलसकर्मियों पर आत्महत्या करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम महिला कांस्टेबल जुलेखा खातून का शव उसके सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला था । उसके परिजनों ने कल जलेखा की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। जुलेखा गाजीपुर की रहने वाली थी और 2016 में पुलिस में भर्ती हुई थी।


इस मामले में मृतक कांस्टेबल के पिता मुमताज की तहरीर पर सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी वीरेंद्र कन्नौजिया और पुलिस लाइन देवरिया में तैनात महिला आरक्षी प्रीति यादव के खिलाफ आत्महत्या करने के उकसाने के आरोप में धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it