Top
Begin typing your search above and press return to search.

 भाजपा के विधायक बिहारी लाल आर्य के करीबी नेता के खिलाफ मामला दर्ज

त्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में अवैध खनन में शामिल होने के आरोप में भाजपा के विधायक बिहारी लाल आर्य के करीबी नेता मुकेश राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 भाजपा के विधायक बिहारी लाल आर्य के करीबी नेता के खिलाफ मामला दर्ज
X

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में अवैध खनन में शामिल होने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिहारी लाल आर्य के करीबी नेता मुकेश राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि सुखनई नदी के नवादा घाट पर कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन करने की कल रात सूचना मिली थी।
इस पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा।

बडी संख्या में सुरक्षाबल आता देख अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने बालू से भरे दो ट्रकों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही 12 लोगों को धरदबोचा।

कड़ाई से पूछताछ के बाद पकड़े गये लोगों ने कबूला कि वह भाजपा के मऊरानीपुर से विधायक बिहारी लाल आर्य के बेहद नजदीकी माने जाने वाले नेता मुकेश राय के कहने पर बालू का खनन कर रहे थे। इस सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार 12 लोगों के साथ मुकेश राय के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it