फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़
कसडोल ! कसडोल नगर एवं क्षेत्र के झोलाछाप तथा फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों के खिलाफ किए जा रहे ताबड़ तोड़ प्रशासनिक कार्यवाही से जहां ऐसे डिग्रीधारी डॉक्टरों के अवैध क्लिनिक बन्द हो गए

कसडोल ! कसडोल नगर एवं क्षेत्र के झोलाछाप तथा फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों के खिलाफ किए जा रहे ताबड़ तोड़ प्रशासनिक कार्यवाही से जहां ऐसे डिग्रीधारी डॉक्टरों के अवैध क्लिनिक बन्द हो गए वहीँ नगर एवं क्षेत्र के शासकीय अस्पतालों मे मरीजों की भीड़ अचानक बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व मे स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग द्वारा नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न फर्जी डिग्रीधारी तथा झोलाछाप डॉक्टरों के अस्पतालों मे छापेमारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने या आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथी डिग्रीधारियों द्वारा एलोपैथी पद्धति से ईलाज करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके क्लिनिक को सील कर दिया गया।अवैध अस्पतालों मे सील कर दिए जाने से अनेक डॉक्टर कार्यवाही के भय से अपने अस्पताल मे ताला जडक़र फरार हो गए हैं या भूमिगत हो गए हैं।
निजी अस्पताल बन्द होने से अब नगर एवं क्षेत्र के शासकीय अस्पतालों मे अचानक मरीजों की भीड़ बढऩे लगी है।खण्ड चिकित्सा अधिकारी सी एस पैकरा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल मे प्रतिदिन 250 से 300 मरीज स्वास्थ्य जाँच कराने पहुंच रहे हैं और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले रहे हैंए मरीजों को शास .कीय अस्पताल मे अधिकांश दवाईयाँ भी मुफ्त मे मिल जा रहा है या जन औषधि केंद्र से बहुत ही सस्ती कीमत मे मिल जा रही है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी के डॉक्टर रवि सेन ने बताया कि वहां पर प्रतिदिन 70 से 80 मरीज ईलाज कराने आ रहे हैं।इसी तरह क्षेत्र के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एउपस्वास्थ्य केन्द्रों मे भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।झोला .छाप डॉक्टरों तथा अवैध अस्पतालों के बन्द होने से क्षेत्रवासियों को अब नि:शुल्क एवं सस्ता ईलाज मिलने लगी है जिससे उनमें खुशी की लहर है।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गरियाबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरियाबंद के सेक्टर पीपरछेड़ी द्वारा गा्रम फुलकर्रा के उपस्वास्थ्य केन्द्र मे सेक्टर स्तर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे लगभग 80 मरीजो का परीक्षण किया गया। जिसमे मुख्यत 2 बुखार, 06 शुगर, 05 सिकलिंग, 02 हाई बीपी, 05 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए इसके साथ ही 60 अन्य मरीजो की जांच व उपचार किया गया। शिविर मे गैर संचारी रोग एवं नेत्र और सिकलिंग जांच एवं सलाह पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत ठाकुर, प्रभारी सेक्टर सुपरवाइजर शिवेन्द्र कुमार देवांगन, नेत्र सहायक अधिकारी आर के साहू, लेब टेक्निशियन नरेश कंवर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एन के धीवर, भीमसिंग मरकाम, श्रीमति पुष्पलता साहू, सनित निषाद,श्रीमति भुवनेश्वरी साहू, कु ओकेश्वरी कंवर की शिविर मे सहभागिता रही।
फोटो - स्वास्थ्य शिविर।
—————————————————————————————-


