Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपीईएसएससी भर्ती 2026: पीजीटी के 2,607 पदों पर बंपर भर्ती जारी, जानें योग्यता और सैलरी

शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी), प्रयागराज ने विषय के आधार पर प्रवक्ता (पीजीटी/लेक्चरर) के कुल 2,607 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

यूपीईएसएससी भर्ती 2026: पीजीटी के 2,607 पदों पर बंपर भर्ती जारी, जानें योग्यता और सैलरी
X

लखनऊ। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी), प्रयागराज ने विषय के आधार पर प्रवक्ता (पीजीटी/लेक्चरर) के कुल 2,607 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

यूपीईएसएससी की ओर से प्रवक्ता (पीजीटी/लेक्चरर) पोस्ट के लिए जारी कुल 2,607 रिक्तियों में बालक विद्यालयों के लिए 2,329 और बालिका विद्यालयों के लिए 278 पद शामिल हैं। वहीं, विषय के अनुसार बालक विद्यालयों के लिए जारी 2,329 रिक्तियों में हिंदी के 336, अंग्रेजी के 256, अर्थशास्त्र के 178, समाजशास्त्र के 75, भौतिक विज्ञान के 122, रसायन विज्ञान के 173, गणित के 105, वाणिज्य के 62, इतिहास के 94, चित्रकला के 57, मनोविज्ञान के 40, शिक्षाशास्त्र के 28, संगीत गायन का 1, संस्कृत के 241, उर्दू के 9, भूगोल के 239, शारीरिक शिक्षा के 19, सैन्य विज्ञान के 12, जीव विज्ञान के 117, नागरिकशास्त्र के 115, तर्कशास्त्र के 12, संगीत वादन के 2, कृषि के 32 और शस्य विज्ञान के 4 पद शामिल हैं।

बालिका विद्यालयों के लिए 278 पद में हिंदी के 38, अंग्रेजी के 29, अर्थशास्त्र के 24, समाजशास्त्र के 9, भौतिक विज्ञान के 10, रसायन विज्ञान के 12, गणित के 7, वाणिज्य का 1, इतिहास के 18, चित्रकला के 12, मनोविज्ञान के 10, शिक्षाशास्त्र के 12, संगीत गायन के 5, संस्कृत के 23, उर्दू के 4, गृह विज्ञान के 12, भूगोल के 9, शारीरिक शिक्षा के 2, रंजन कला के 2, जीव विज्ञान के 13, नागरिकशास्त्र के 17 और संगीत वादन के 9 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि को सुधारने का विंडो 21 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्रोग्राम से बीएड (शिक्षा स्नातक) की डिग्री, संगीत में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या संगीत में स्पेशलाइजेशन (वोकल/इंस्ट्रूमेंटल) के साथ बैचलर डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्रोग्राम से बीएड, ग्रेजुएशन की डिग्री और एमपीएड (मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन), हाई स्कूल और फाइन आर्ट्स (ड्राइंग सहित) में डिप्लोमा के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्रोग्राम से बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 47,600 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए, एससी/एसटी के लिए 750 रुपए और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it