Top
Begin typing your search above and press return to search.

एयरफोर्स जॉब्स: लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 47 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईएएफ ने अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप 'सी' के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (नागरिक यांत्रिक परिवहन चालक-साधारण श्रेणी), और हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पद शामिल हैं।

एयरफोर्स जॉब्स: लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 47 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
X

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईएएफ ने अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप 'सी' के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (नागरिक यांत्रिक परिवहन चालक-साधारण श्रेणी), और हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पद शामिल हैं।

आईएएफ ने जिन 47 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें मुख्यालय रखरखाव कमान, भारतीय वायु सेना से 14; मुख्यालय प्रशिक्षण कमान, भारतीय वायु सेना से 05; मुख्यालय केंद्रीय वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 03; मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 06; मुख्यालय पूर्वी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 06; मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 05; मुख्यालय दक्षिणी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 01; और स्वतंत्र इकाइयां, भारतीय वायु सेना से 07 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास टाइपिंग स्किल, हल्के और भारी वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस, आदि कौशल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, कौशल/व्यावहारिक/शारीरिक परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल-2 प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफा में डालने के बाद उसे अधिसूचना में दिए गए पद से संबंधित वायुसेना स्टेशन/यूनिट के डाक पते पर पोस्ट कर दें।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it