Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका

सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सरकारी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका
X

तिरुवनंतपुरम। सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीएमडी ने जिन 40 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) के 30 और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएमडी-केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए फार्मेसी में ग्रेजुएशन की डिग्री और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए कैंडिटेट्स के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसी के साथ दोनों ही पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए 30 वर्ष और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 24,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएमडी-केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it