Top
Begin typing your search above and press return to search.

एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है

एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन
X

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स दिल्ली) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 4 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एम्स दिल्ली ने जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II (गैर-चिकित्सा) के 2; प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (गैर-चिकित्सा) और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 1-1 पद शामिल हैं।

एम्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीटेक/बीई, एमएससी, बीएससी, एमटेक/एमई या पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और अनुभव का होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 32,000 से 67,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर अपना सीवी मेल कर दें, जिसके आधार पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को इंटव्यू के लिए बुलाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it