Top
Begin typing your search above and press return to search.

पवन हंस में नौकरी का मौका, असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च

सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पवन हंस लिमिटेड ने असिस्टेंट (एफ एंड ए) के एक पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पवन हंस में नौकरी का मौका, असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च
X

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पवन हंस लिमिटेड ने असिस्टेंट (एफ एंड ए) के एक पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पवन हंस की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीकॉम डिग्री के साथ तीन वर्ष का संबंधित अनुभव या एमकॉम डिग्री के साथ एक वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास एविएशन क्षेत्र का अनुभव होना बेहतर माना जाएगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 14 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

असिस्टेंट पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 354 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही कैंडिडेट्स के आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

पवन हंस की ओर से जारी पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवार का चयन पात्रता मानदंड मूल्यांकन, टेस्ट, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 24,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पवन हंस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it