Top
Begin typing your search above and press return to search.

63 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: ओएनजीसी में एसोसिएट कंसल्टेंट सहित 20 पदों पर आवेदन जारी, 12 नवंबर अंतिम तिथि

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के असम एसेट ने उत्पादन और ड्रिलिंग क्षेत्रों के योग्य और अनुभवी सेवानिवृत्त ओएनजीसी कर्मियों को एसोसिएट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर नियुक्त करने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित कर कुल 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

63 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: ओएनजीसी में एसोसिएट कंसल्टेंट सहित 20 पदों पर आवेदन जारी, 12 नवंबर अंतिम तिथि
X

दिसपुर। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के असम एसेट ने उत्पादन और ड्रिलिंग क्षेत्रों के योग्य और अनुभवी सेवानिवृत्त ओएनजीसी कर्मियों को एसोसिएट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर नियुक्त करने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित कर कुल 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ओएनजीसी असम एसेट की ओर से जारी 20 रिक्तियों में एसोसिएट कंसल्टेंट के 15 और जूनियर कंसल्टेंट के 5 पद शामिल हैं।

इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर की शाम 16:30 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ओएनजीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी होने चाहिए, जिन्हें वर्क-ओवर/ड्रिलिंग कार्यों में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव हो। वहीं, दोनों पोस्ट के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 12 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एसोसिएट कंसल्टेंट के लिए 66,000 रुपए प्रति माह के साथ 2,000 रुपए संचार सुविधाओं के लिए दिए जाएंगे। वहीं, जूनियर कंसल्टेंट के लिए 40,000 रुपए प्रति माह के साथ 2,000 रुपए संचार सुविधाओं के लिए दिए जाएंगे।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार असम के शिवसागर स्थित ओएनजीसी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सही समय पर ईमेल के माध्यम से परीक्षा की सटीक तारीखों और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ओएनजीसी असम एसेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ओएनजीसी असम एसेट की ओर से यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी, जो किराए पर लिए गए और संचालित किए जाने वाले वर्क ओवर रिग्स पर चौबीसों घंटे की शिफ्ट में रहेंगे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it