Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनआईए भर्ती 2026: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के 57 पदों पर आवेदन जारी, 22 नवंबर अंतिम तिथि

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'बी', गैर-राजपत्रित गैर-मंत्रालयी में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के कुल 57 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईए भर्ती 2026: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के 57 पदों पर आवेदन जारी, 22 नवंबर अंतिम तिथि
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'बी', गैर-राजपत्रित गैर-मंत्रालयी में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के कुल 57 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईए की ओर से जारी 57 रिक्तियों में इंस्पेक्टर के 29 और सब इंस्पेक्टर के 28 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर दोनों पदों के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और आपराधिक मामलों की जांच, खुफिया कार्य, ऑपरेशंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़े मामलों, आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण या खुफिया एजेंसियों/पुलिस या प्रवर्तन एजेंसी के विशेष खुफिया विंग में खुफिया जानकारी जुटाने के काम में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर दोनों पदों के लिए 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों और दस्तावेजों की जांच, योग्यता, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी इंस्पेक्टर के लिए 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच और सब इंस्पेक्टर के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच के साथ 4,200 रुपए ग्रेड पे तय किया गया है। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां भर्ती सेक्शन में संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'उपमहानिरीक्षक (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक या अन्य के माध्यम से पहुंचा दें।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it