Top
Begin typing your search above and press return to search.

आईआईटी गुवाहाटी भर्ती अलर्ट : प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कई पदों पर करें आवेदन, 10 अप्रैल तक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है

आईआईटी गुवाहाटी भर्ती अलर्ट : प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कई पदों पर करें आवेदन, 10 अप्रैल तक
X

दिसपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईटी गुवाहाटी ने जिन तीन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएप-डायरेक्ट) का 1 और प्रोजेक्ट तकनीशियन के 2 पद शामिल हैं।

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एसआरएप-डायरेक्ट पद के लिए बेसिक साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएट या प्रोफेशनल कोर्स में ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जिसमें व्याख्याता (सहायक प्रोफेसरशिप) और गेट शामिल हैं, होना चाहिए।

वहीं, प्रोजेक्ट तकनीशियन पद के लिए कैंडिडेट्स के पास आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ 3 वर्ष का अनुभव, इंजीनियरिंग/डिजाइन में डिप्लोमा या बीएससी/बीए के साथ 3 वर्ष का कंप्यूटर अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ दोनों ही पद के लिए उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव का होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 15,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू का आयोजन ऑफलाइन मोड में सोमवार, 13 अप्रैल को शाम 04.00 बजे 'इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, आईआईटी गुवाहाटी' पते पर किया जाएगा। इसलिए जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से स्थल पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it