Top
Begin typing your search above and press return to search.

एडसिल (भारत) लिमिटेड में 879 पदों पर भर्ती का ऐलान, शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एजुकेशनल कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (एडसिल) ने पूरी तरह से संविदात्मक आधार पर बहुविषयक स्टाफ और पीएमयू की कुल 879 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एडसिल (भारत) लिमिटेड में 879 पदों पर भर्ती का ऐलान, शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सैलरी
X

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एजुकेशनल कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (एडसिल) ने पूरी तरह से संविदात्मक आधार पर बहुविषयक स्टाफ और पीएमयू की कुल 879 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एडसिल (भारत) लिमिटेड की ओर से जारी 879 पदों में व्यावसायिक थेरेपिस्ट के 125, शारीरिक चिकित्सक (फिजियोथेरेपिस्ट) के 125, मनोवैज्ञानिक (फिजियोलॉजिस्ट) के 125, वाक्य चिकित्सक (स्पीच थेरेपिस्ट) के 125, नैदानिक ​​मनोवैज्ञानिक (क्लिनिकल फिजियोलॉजिस्ट) के 125, विशेष शिक्षक (माध्यमिक स्तर) के 125, विशेष शिक्षक (प्राथमिक स्तर) के 125 और पीएमयू सलाहकार के 4 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एडसिल (भारत) लिमिटेड की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, मनोविज्ञान में एमए/एमएससी, वाक्-भाषा रोगविज्ञान या श्रवण विज्ञान एवं वाक्-भाषा रोगविज्ञान में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री, ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड (विशेष शिक्षा) में, क्लिनिकल साइकोलॉजी/साइकोलॉजी/स्पेशल एजुकेशन में पीएचडी/एमफिल, इंटरमीडिएट या अन्य होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। वहीं, अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक/पेशेवर योग्यताओं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 25,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it