Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीएसएसएसबी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 1260 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 12 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, डीएसएसएसबी ने संयुक्त परीक्षा, 2026 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर सहित कुल 1,260 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

डीएसएसएसबी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 1260 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 12 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल
X

नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, डीएसएसएसबी ने संयुक्त परीक्षा, 2026 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर सहित कुल 1,260 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

डीएसएसएसबी की ओर से जारी 1,260 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- नई दिल्ली नगर परिषद के 67, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के 3, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - दिल्ली नगर निगम के 26, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के 75, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के 14, मल्टी टास्किंग स्टाफ - जनरल ड्यूटी (शिक्षा निदेशालय) के 757, मल्टी टास्किंग स्टाफ - आया (महिला) - शिक्षा निदेशालय के 239; मल्टी टास्किंग स्टाफ (व्यापार एवं कर विभाग) के 26, मल्टी टास्किंग स्टाफ (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) के 20, मल्टी टास्किंग स्टाफ (उच्च शिक्षा निदेशालय) के 3, मल्टी टास्किंग स्टाफ (बाट एवं माप विभाग) के 19, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (प्रधान लेखा कार्यालय) के 2, मल्टी टास्किंग स्टाफ (भूमि एवं भवन विभाग) के 7 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर के दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान या विश्वविद्यालय से जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 2 वर्ष का पेशेवर अनुभव; मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, कौशल परीक्षण/सहनशक्ति परीक्षण/ड्राइविंग परीक्षण/ट्रेड परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 9,300 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्ति तथा पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it