Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीएसएचएम भर्ती अलर्ट: लैब टेक्नीशियन समेत 116 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 17 अप्रैल तक मौका

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न 116 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है

डीएसएचएम भर्ती अलर्ट: लैब टेक्नीशियन समेत 116 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 17 अप्रैल तक मौका
X

नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न 116 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

डीएसएचएम ने जिन 116 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5, बायोकेमिस्ट के 7 और लैब टेक्नीशियन के 100 पद शामिल हैं।

डीएसएचएम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस के साथ विशेषज्ञता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी/एमएससी माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/एमडी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) या 12वीं के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,240 से 85,050 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it