Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीईएल भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 56 पदों पर नौकरी का अवसर, 8 जून तक करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बीईएल ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित विभिन्न परियोजना स्थलों के लिए अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 56 पदों पर नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएल भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 56 पदों पर नौकरी का अवसर, 8 जून तक करें आवेदन
X

नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बीईएल ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित विभिन्न परियोजना स्थलों के लिए अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 56 पदों पर नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएल की ओर से जारी 56 रिक्तियों में फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) के 25 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 31 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, बीईएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पद के लिए बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम)/एमई/एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/दूरसंचार/संचार/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) या एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) में होना चाहिए।

प्रोजेक्ट इंजीनियर- I पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) (इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/दूरसंचार/संचार/यांत्रिक/विद्युत/विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) में होना चाहिए। इसी के साथ दोनों पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 2 से 5 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 32 वर्ष और फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पोस्ट के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद एफओई पद पर चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 60,000 रुपए और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 40,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) पोस्ट के लिए 450 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I पद के लिए 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणियों से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it