Top
Begin typing your search above and press return to search.

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,100 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती शुरू: 24 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने विभिन्न विभागों के लिए नियमित आधार पर ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) के कुल 1,100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,100 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती शुरू: 24 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
X

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने विभिन्न विभागों के लिए नियमित आधार पर ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) के कुल 1,100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बीओबी की ओर से जारी 1,100 रिक्तियों में वेल्थ एग्जीक्यूटिव (जेएमजी/एस-आई) - वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज के 1,000 और क्रेडिट एनालिस्ट - सी एवं आईसी (एमएमजी/एस-II) - कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट के 100 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ भारतीय बीमा संस्थान से आईसी 38 प्रमाणपत्र या आदि होना चाहिए। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट होना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित कम से कम 1 से 2 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 21 से 22 वर्ष के बीच और अधिकतम आयु 32 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए 48,480 से 85,920 रुपए के बीच और क्रेडिट एनालिस्ट पोस्ट के लिए 64,820 से 93,960 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और महिलाओं के लिए 175 रुपए तय किया गया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it