Top
Begin typing your search above and press return to search.

एएनआईआईएमएस भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 56 पदों पर आवेदन जारी, 5 अक्टूबर तक मौका

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एएनआईआईएमएस), श्री विजयपुरम ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 56 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एएनआईआईएमएस भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 56 पदों पर आवेदन जारी, 5 अक्टूबर तक मौका
X

श्री विजयपुरम। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एएनआईआईएमएस), श्री विजयपुरम ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 56 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एएनआईआईएमएस की ओर से जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 56 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें एनाटॉमी में 2, फिजियोलॉजी में 3, बायोकेमिस्ट्री में 3, फार्माकोलॉजी में 2, पैथोलॉजी में 1, माइक्रोबायोलॉजी में 4, फोरेंसिक मेडिसिन में 1, कम्युनिटी मेडिसिन में 2, पीडियाट्रिक्स में 3, टीबी और चेस्ट में 1, साइकियाट्री में 1, जनरल मेडिसिन में 8, जनरल सर्जरी में 7, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पीएमआर में 1, एनेस्थिसियोलॉजी में 3, रेडियो-डायग्नोसिस में 2, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 2 और इमरजेंसी मेडिसिन में 9 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार एमडी/एमएस/डीएनबी, पीएचडी होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास मेडिकल संस्थानों में शिक्षकों की पात्रता और योग्यता संबंधी नियम 2025 के तहत योग्यता होना भी जरूरी है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एमडी/एमएस/डीएनबी उम्मीदवारों के लिए हर महीने कुल मिलाकर 1,45,000 रुपए और पीएचडी उम्मीदवारों के लिए 1,20,000 रुपए प्रति माह होगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एएनआईआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एएनआईआईएमएस की ओर से यह नियुक्ति एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर 2 और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it