Top
Begin typing your search above and press return to search.

कार्लोस घोसन नए आरोप लगने के बाद आज गिरफ्तार​​​​​​​

निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को ताजा आरोप लगने के बाद आज दोबारा गिरफ्तार किया गया।

कार्लोस घोसन नए आरोप लगने के बाद आज गिरफ्तार​​​​​​​
X

टोक्यो । निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को ताजा आरोप लगने के बाद आज दोबारा गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कार्लोस पर विश्वासघात के नए आरोप लगने के बाद आज गिरफ्तार किया गया।

जापना के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, अभियोजकों ने अब घोसन पर 2008 के वित्तीय संकट के मद्देनजर 1.6 करोड़ डॉलर से अधिक के निजी निवेश के घाटे को निसान कंपनी में जोड़ने का आरोप लगाया है।

इस ताजा कदम से यह साफ है कि वह अभी जेल में रहेंगे ताकि अभियोजक उनसे आगे पूछताछ कर सकें।

बीबीसी के मुताबिक, घोसन फंड का दुरुपयोग करने और आठ करोड़ डॉलर की आय को छिपाने के आरोप में बीते महीने जेल में थे।

अदालत ने गुरुवार को उनकी हिरासत बढ़ाने के आग्रह को खारिज कर दिया, जिसका मतलब है कि वह अब जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीबीसी के मुताबिक, घोसन ने अभी इन ताजा आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अपने ऊपर पूर्व में लगे सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

उन्हें नवंबर में टोक्यो में पहली बार गिरफ्तार किया गया था।

जापानी नियामकों के मुताबिक, यदि उन पर लगे आरोपों की पुष्टि हो गई तो उन्हें 10 साल जेल तक की सजा हो सकती है और साथ में 63 लाख डॉलर तक का जुर्माना भी लग सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it