Top
Begin typing your search above and press return to search.

कंटेनर से टकराई कार, 3 की मौत

सराईपाली ! तेज गति से सराईपाली की ओर आती हुई कार कंटेनर से टकरा गई जिससे कार में सवान तीन व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

कंटेनर से टकराई कार, 3 की मौत
X

सराईपाली ! तेज गति से सराईपाली की ओर आती हुई कार कंटेनर से टकरा गई जिससे कार में सवान तीन व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। सराईपाली से 132 केवी से नीचे ढलान पर उतरते ही बोंदा से पहले सारंगढ़ मार्ग पर यह घटना हुई है। सराईपाली की ओर से कंटेनर क्रमांक एमएच 04 ओडी 9577 रायगढ़ की ओर जा रही थी वहीं सारंगढ़ से सराईपाली आ रही कार क्रमांक सीजी 06 जीजी 8005 जो कि सराईपाली की ही कार थी तेज गति से आकर कंटेनर से सीधी भीड़ गई और कार का ड्राइवर तक का हिस्सा कंटेनर में धंस गया। जिससे उसमें सवार चालक राजेश उर्फ गुल्लु 24 वर्ष कर्मचारी सांतनु बारीक 23 वर्ष और दर्राभांठा से कारवालों का परिचित स्थानीय शासकीय कॉलेज का छात्र गजानंद यादव 20 वर्ष की मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के हिसाब से कार तेज गति से चल रही थी और चालक ने उस पर नियंत्रण खो दिया था। मिली जानकारी के अनुसार यह कार सराईपाली के एक टेंट वाले की है जो कि सारंगढ़ की किसी शादी में टेंट का काम करने ड्रायवर के साथ कर्मचारी को भेजा गया था। मृतक राजेश स्थानीय उडिय़ापारा का, सांतनु छिंदपाली तथा गजानंद यादव दर्राभांठा का रहने वाला था। पुलिस ने ट्रक और कार को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा लाश को पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के तत्काल बाद लोगों को सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई थी कंटेनर से चिपके कार को बाहर निकालकर उसके अंदर से लाश निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार पुरी तरह से चकनाचूर हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it