Top
Begin typing your search above and press return to search.

कार-ट्रक से टकराई, चार की मौत तीन घायल

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर आज सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने के चलते कार सवार चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी

कार-ट्रक से टकराई, चार की मौत तीन घायल
X

सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर आज सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने के चलते कार सवार चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवनी से जबलपुर की ओर जा रही कार छपारा-लखनादौन के बीच घुनई घाटी पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी। दुर्घटना में कार सवार शकीला (50), हसीना (40), शाहिना (20) तीनों ग्राम भीमगढ़ निवासी तथा अख्तर खान (40) निवासी ग्राम छपारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया गया है।

कार में सात लोग सवार थे, जो जबलपुर जाने के लिए निकले थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it