सलाम नमस्ते में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हनी-तानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित आज के कार्यक्रम में बतौर अतिथि मैक्स हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ.राषि अग्रवाल एवं प्रत्यक्ष मेडिकेयर की निदेशिका डॉ. ख्याती ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान कैंसर लक्षण, कारण एवं उपचार पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए डॉ. ख्याति ने बताया कि खानपान में प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण कैंसर के वायरस तेजी से फैल रहे हैं। बढ़ते मोबाईल एवं गैजेट के प्रयोग से यूवी रेज भी कैंसर के एक प्रमुख कारण हो सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आपके दैनिक दिनचर्या में एक घंटे का तवान पूरे दिन की प्रतिरोधक शक्ति को खत्म कर सकता है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉ. राषि अग्रवाल ने बताया कि जरूरी नहीं है कि कैंसर वंशानुगत हो, आज समय से उपचार करने पर हर प्रकार के कैंसर पर जीत हासिल की जा सकती है। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, आप उचित खानपान एवं जीवन शैली से कैंसर पर जीत हासिल कर सकते हैं।
वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते हनी-तानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 7 नवंबर से 7 दिसंबर तक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसमें रेडियो चर्चा, सेमिनार, आर्ट कैंपेन आदि का आयोजन करेगा।


