Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव

गुजरात की राधनपुर और बयाड विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आज यह घोषणा की

गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव
X

नई दिल्ली। गुजरात की राधनपुर और बयाड विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आज यह घोषणा की।

चुनाव के लिए अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी तथा इन सीटों पर नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और तीन अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को होेगा और चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने कल हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के साथ ही 18 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इन राज्यों में भी 21 अक्टूबर को ही मतदान होगा तथा नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it