Top
Begin typing your search above and press return to search.

व्यापारियों को संदेह की निगाह से देखने की मानसिकता को बदलना होगा: शाही

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अपने खर्चे और अपनी पूंजी लगाकर समाज की सेवा करने वाले व्यापारियों को संदेह की निगाह से देखने की मानसिकता को बदलना होगा।

व्यापारियों को संदेह की निगाह से देखने की मानसिकता को बदलना होगा: शाही
X

देवरिया । उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अपने खर्चे और अपनी पूंजी लगाकर समाज की सेवा करने वाले व्यापारियों को संदेह की निगाह से देखने की मानसिकता को बदलना होगा।

शाही ने आज यहां रेडिमेड एवं होजरी एशोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह कहा कि कोराबारियों के अलावा ठेले, खोमचे वाले, सब्जी वाले और निजी दुकान चलाने वालों का देश पर बहुत बड़ा उपकार है,मैं ऐसा मानता हूं। ये ऐसे लोग हैं, जिनके माध्यम से देश के करीब 15 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों पर राजकोष का ब्याज बहुत न्यूनतम होता है। बल्कि ऐसे कहा जाय की राजकोष इकट्ठा करने में इनका बड़ा भारी सहयोग होता है। कोई भी सरकार,देश और संघ बिना धन के नहीं चल सकता। सरकार चलाने में भी इनकी अहम भूमिका है। जो अपने खर्चे से पूंजी लगाकर समाज सेवा करते हैं।

श्री शाही ने कहा कि पहले पहले उद्यमियों, कारोबारियों के बारे में एक भ्रान्ति थी। उनको समाज में दूसरे दर्जे का नागरिक मानते थे। यह समाज की मानसिकता है कि एक व्यापारी ने कोई कल कारखाना,उद्योग धंधे को लगा दिया तो, समाज में होता था कि जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है। इस विचार धारा को बदलने की जरूरत है। छोटे या बड़े व्यापारी समाज तथा देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करते थे और आज भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। लेकिन व्यापारी अपने व्यापार तथा अपने कल कारखाने के माध्यम से आज देश में करीब 15 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर दे रहे हैं।

कार्यक्रम में रेडिमेड एवं होजरी एशोसिएशन के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अल्का सिंह, विधायक जनमेजय सिंह, पूर्व विधायक रविन्द्र मल्ल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित थे। इस दौरान नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it