Top
Begin typing your search above and press return to search.

महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹62.50 महंगा, एटीएफ (ATF) के दाम ₹16/लीटर बढ़े; घरेलू गैस की कीमतें स्थिर

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों में मजबूती के अनुरूप गुरुवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹62.50 महंगा, एटीएफ (ATF) के दाम ₹16/लीटर बढ़े; घरेलू गैस की कीमतें स्थिर
X

नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों में मजबूती के अनुरूप गुरुवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

इस संशोधन के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपए बढ़कर 2,810 रुपए हो गई है। सितंबर में भी इसकी कीमत 9.50 रुपए बढ़ाई गई थी। इससे पहले अगस्त में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपए और जुलाई में 183.50 रुपए की कटौती की गई थी।

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के बीच जून में कमर्शियल एलपीजी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इसके अलावा, फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 1,373 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे इसकी कीमत 1,740.50 रुपए से बढ़कर 3,113.50 रुपए हो गई थी।

हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपए पर अपरिवर्तित रखी गई है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी आपूर्ति बाधाओं और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के बीच मार्च से जून के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 89 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।

इसके अलावा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इसके बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपए से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

हालांकि, सितंबर में 6.28 रुपए प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत और अगस्त में 5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के बाद हुई है। एटीएफ किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का 40 प्रतिशत तक हिस्सा होता है, जिससे ईंधन की कीमतें एयरलाइंस के खर्च का एक महत्वपूर्ण घटक बन जाती हैं।

ताजा कीमत संशोधन अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों में बदलाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। स्थानीय करों, जैसे वैट के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग हो सकती हैं।

इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जिनमें मई में बढ़ोतरी की गई थी, अभी भी अपरिवर्तित हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it