Begin typing your search above and press return to search.
यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी बस, दो की मौत, 23 घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके में रोडवेज की एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गयी जिसमें बस सवार दो लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके में रोडवेज की एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गयी जिसमें बस सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सुनीति सिंह ने बताया कि कल देर रात औरैया डिपो की बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी।
बस जैसे ही बलारपुर अंडरपास के नजदीक पहुंची तो अचानक बस हाईवे पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए अंडरपास से नीचे गिर गयी। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सागर और रामकिशन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बस चलाते समय संभवत: बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
Next Story


