Top
Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन में भी चल रही है गोली और दिन-दहाड़े दिल्ली में लुट रहे हैं लोग

भले ही लॉकडाउन में पब्लिक घरों में और पुलिस सड़क पर क्यों न मौजूद हो

लॉकडाउन में भी चल रही है गोली और दिन-दहाड़े दिल्ली में लुट रहे हैं लोग
X

नई दिल्ली। भले ही लॉकडाउन में पब्लिक घरों में और पुलिस सड़क पर क्यों न मौजूद हो। इन तमाम इंतजाम के बाद भी इक्का दुक्का जो भी लोग, लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकल रहे हैं उन्हें सरेआम घरों के सामने ही लूट लिया जा रहा है। देश की राजधानी में एक सप्ताह के अंदर दो वारदातें हो चुकी हैं।

पहली वारदात में पूर्व मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा के चाचा और अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के पिता लूट लिये गये। जबकि बुधवार को घटी दूसरी घटना में घर के बाहर टहल रहे एक शख्स को लूट लिया गया। इस घटना में तो बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक शख्स को जख्मी भी कर दिया।

बुधवार को दिन दहाड़े गोली चलाकर लूटने की घटना पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में घटी। इस घटना में सड़क पर घूम रहे एक शख्स को दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश सोने की चेन लूटकर ले जाने में सफल रहे। लुटने वाला शख्स पेशे से व्यापारी है।

व्यापारी के कार चालक ने जब बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो, उन्होंने उसे गोली मार दी। बदमाश को गंभीर हाल में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना प्रीत विहार इलाके के ई ब्लॉक में घटी। जिस कार चालक दिनेश शर्मा के पैर में गोली लगी है उनकी उम्र करीब 54 साल है।

इस घटना से चंद दिन पहले ही उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिले के मॉडल टाउन थाना इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर प्रियंका चोपड़ा के चाचा और मीरा चोपड़ा के पिता को लूट लिया। वारदात के अगले दिन मीरा चोपड़ा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह मामला भी अभी तक नहीं खुला है। हालांकि इस मामले में घटनास्थल पर पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it