Top
Begin typing your search above and press return to search.

बुलेट के लिए दोस्त की हत्या

कवर्धाबेमेतरा ! 11 जनवरी की दरमियानी रात गोदना रिर्सोट के पीछे बुलेट गाड़ी लेने की बात पर आपस मे विवाद हुआ हिरेन्द्र ठाकुर के साथ झुमाझटकी भी हुआ गंदी गंदी गाली गलौच करने पर उनके ही

बुलेट के लिए दोस्त की हत्या
X

दोनो आरोपी धरे गये मामला कवर्धा थाने का
कवर्धाबेमेतरा ! 11 जनवरी की दरमियानी रात गोदना रिर्सोट के पीछे बुलेट गाड़ी लेने की बात पर आपस मे विवाद हुआ हिरेन्द्र ठाकुर के साथ झुमाझटकी भी हुआ गंदी गंदी गाली गलौच करने पर उनके ही नाबालिक साथी गुस्से मे आकर अपने पास रखे गमझे से हिरेन्द्र की गलाघोंटकर हत्या कर दिये है। साक्ष्य छुपाने के नियत से मृतक का षव उसके स्कूूटी से ही सीजी 09 जे ए 0830 मे बैठाकर भोरमदेव रोड़ ग्राम अमलीडीह के मुरूम खदान के गड्ढ़े मे फैंक दिया स्कुटी को लालपुर के स्टाप डैम मे फेंक दिया आरोपी दोनो साथियों ने मृतक मे मोबाईल एवं पर्स को सकरी नदी मे फेंकना स्वीकार किया है। घटना 11 जनवरी 2017 की है। दूसरे दिन पुलिस थाना कवर्धा को खबर मिली कि अज्ञात बच्चे का षव अमलडीही मुरुम खदान के पास पानी मे तैर रहा है पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पहुंचकर तत्काल कार्रवाही करने मे लग गई थी पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर पुलिस अमला विवेचना मे बारकियों के साथ आसपास के लोगो के अलावा अन्य लोगो से भी जानकारियां जुटाने मे तत्परता दिखाने के परिणामस्वरुप घटना के 72 घंटे के अंदर आरोपियों को पकडऩे मे पुलिस सफल हुई। आरोपी अपने बयान के दौरान बार बार गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे थे लेकिन पुलिस के दबाव के आगे टुट गये, पोस्टमार्टम रिर्पोट के अनुसार 16 वर्शीय हिरेद्र का गलाघोंटने से मृत होना बताया गया है आरोपियों से हत्या के निषानदेही हत्या बरामद कर लिया गया है। थाना कवर्धा नाबालिक दोनो आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-15/2017 धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत कार्रवाई कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it