Top
Begin typing your search above and press return to search.

बजट की तैयारियों पर सीएम का विभागवार मंथन

रायपुर ! राज्य का बजट 26 फरवरी को आ सकता है। लोगों को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप बजट के लाभ मिल सके इसे लेकर मुख्यमंत्री विभागवार बजट पर मंथन कर रहे हैं।

बजट की तैयारियों पर सीएम का विभागवार मंथन
X

रायपुर ! राज्य का बजट 26 फरवरी को आ सकता है। लोगों को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप बजट के लाभ मिल सके इसे लेकर मुख्यमंत्री विभागवार बजट पर मंथन कर रहे हैं। आज श्रम सेल, आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास और स्कूल शिक्षा विभाग तथा गृह विभाग के बजट की तैयारियों पर मंथन किया। इस अवसर पर विभागीय मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य सचिव भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए श्रम विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट तैयारियों पर चर्चा की गई। विभागीय मंत्री भईया लाल राजवाड़े, मुख्य सचिव विवेक ढांड, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एन.बैजेन्द्र कुमार, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव आर.पी. मण्डल, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार, वित्त विभाग के विशेष सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, श्रम एवं खेल विभाग के आयुक्त अविनाश चम्पावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास और स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री केदार कश्यप के साथ आयोजित बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए उनके विभागीय बजट प्रस्तावों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा के साथ उनके विभागों के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के विभागीय बजट की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it