संसद में आज से शुरू हुआ बजट सत्र, राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में बजट सत्र की शुरुआत करते हुए अपने भाषण में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में बजट सत्र की शुरुआत करते हुए अपने भाषण में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने संसद में तीन तलाक बिल पेश किया है और जल्द ही इस कानून को बनाया जाएगा।
I hope the Triple Talaq Bill will be passed soon so that the Muslim women can live a life of dignity and without fear: President Ram Nath Kovind #BudgetSession pic.twitter.com/DEQnf6VLya
— ANI (@ANI) January 29, 2018
बेटियों की शिक्षा पर उन्होंने कहा कि देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दायरा बढ़ रहा है और सरकार गरीबों की पीड़ा को दूर करने की कोशिश कर रही है लेकिन सरकार राज्यों के 640 जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना चल रही है।
उन्होंने गांव- गांव तक बिजली पहुंचाने पर कहा कि सौभाग्य योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है और डिजिटल के बारे में बताते हुए कहा कि 'भारत नेट परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का काम किया जा रहा है।पहले चरण में 1 लाख गांवों को जोड़ा जा चुका है।
Work has started to connect villages with Broadband connectivity. 2.5 lakh Panchayats have already been connected so far: President Ram Nath Kovind #BudgetSession pic.twitter.com/i5gOpYJaaJ
— ANI (@ANI) January 29, 2018
राष्ट्रपति कोविंद ने बाबासाहेब अंबेडकर के योगदानों का भी जिक्र किया और कहा, "बाबासाहेब अंबेडकर कहा करते थे कि आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र अस्थिर है।"


