Top
Begin typing your search above and press return to search.

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु हो सकता है

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने और एक फरवरी को वर्ष 2017-18 केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की संभावना है।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु हो सकता है
X

नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने और एक फरवरी को वर्ष 2017-18 केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की संभावना है। आज सुबह यहां हुई मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में ये निर्णय लिये गये।

निर्णय के अनुसार बजट सत्र का प्रथम चरण 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। जबकि एक फरवरी को आम बजट पेश किया जायेगा।

नौ फरवरी को बजट सत्र का मध्यावकाश होगा। इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जायेगा। सरकार ने इस साल से बजट सत्र के समय को पीछे कर दिया है। सरकार का मानना है कि इससे अगले वित्त वर्ष के लिये विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिये धन का आवंटन समय से हो सकेगा और विकास कार्य तेज़ी से हो सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it