Begin typing your search above and press return to search.
सोनभद्र में बसपा का चुनावी रथ जब्त
सोनभद्र ! उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने आज बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के चुनावी रथ को जब्त कर लिया।

सोनभद्र ! उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने आज बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के चुनावी रथ को जब्त कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे घोरावल कस्बे में बसपा प्रत्याशी बीना सिंह का रथ जब प्रचार कर रहा था। तभी पुलिस ने जांच की तो रथ में कई अनियमितता पायी। उसमें लाउड स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम लगा था और एक झंडे की जगह दो झंडे थे। इसके साथ ही बगैर अनुमति के गाड़ी के चारों तरफ छह की संख्या में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे जो कि अाचार संहिता का सरासर उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। इस संबंध में वाहन चालक भोला विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Next Story


