देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट
राजिम ! राजिम थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना-कौन्दकेरा में मंगलवार दोपहर 12 बजे आपसी विवाद के चलते देवर ने खेत में काम कर रही अपनी भाभी को रापा से कई जगह संघातिक वार कर

राजिम ! राजिम थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना-कौन्दकेरा में मंगलवार दोपहर 12 बजे आपसी विवाद के चलते देवर ने खेत में काम कर रही अपनी भाभी को रापा से कई जगह संघातिक वार कर मौत के घाट उतारकर खेत में गाड़ दिया और स्वयं थाना जाकर इसकी जानकारी दी। थाने से गांव में फोन लगाकर घटना की पुष्टि होने के बाद टीआई पीपी सिंग, एसआई एमएल अजगल्ले टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए राजिम रवाना किया गया। जिसका पोस्टमार्टम आज बुधवार को होगा। अचानक हुए घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुमारी बाई साहू 44 वर्ष पति रामजी साहू जो खेती का काम खुद संभालती थी। रबी फसल बोने के लिए खेत की मताई के बाद खेत को बराबर कर रही थी। इसी से लगे खेत में उसका देवर झाडूराम साहू 38 वर्ष भी काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पानी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर देवर झाडूराम ने रापा से कुमारी बाई के सिर, पीठ और मुंह पर संघातिक वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद उसने लाश को खेत के कीचड़ में दबा दिया और राजिम थाना पहुंचकर आत्म समर्पण करते हुए घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी झाडूराम साहू को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


