Top
Begin typing your search above and press return to search.

तमिलनाडु से लाश वापस लाने परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

धरमजयगढ़/रायगढ़ ! कापू के समीप ग्राम पंचायत पखनकोट के धन सिंह राठिया को 1 माह पूर्व तमिल नाडू में बोर खनन् का कार्य कराने के लिये गांव के ही फते राठिया एवं बाल सिंह ने तमिल नाडू भेजा था ,

तमिलनाडु से लाश वापस लाने परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
X

छजकां ने मुख्यमंत्री से की मदद की अपील
धरमजयगढ़/रायगढ़ ! कापू के समीप ग्राम पंचायत पखनकोट के धन सिंह राठिया को 1 माह पूर्व तमिल नाडू में बोर खनन् का कार्य कराने के लिये गांव के ही फते राठिया एवं बाल सिंह ने तमिल नाडू भेजा था ,जहा उसकी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत किस कारण से हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिवार वालो का कहना हैं की शासन प्रशासन उनकी मदद करे।
इस संबंध में मृतक के पिता समारू राठिया और मृतक की पत्नी ने कलेक्टर रायगढ़ से गुहार लगाई है की उनकी आर्थिक व क़ानूनी मदद की जाय ताकि मृतक धनसिंह राठिया की लाश को तमिलनाडु से वापस छत्तीसगढ़ कापू ,पखनाकोट अपने घर लाकर उसकी अंतिम क्रियाक्रम कर सकें.मृतक के परिजन बेहद गरीब दुखी परिवार से हैं उनके पास ठीक से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं है ऐसे आलम में तमिलनाडु से लाश को वापस छत्तीसगढ़ लाने के लिए पैसे का जुगाड़ करना इनके लिए बेहद मुश्किल और परेशानी का सबब बन गया है। अब तो कलेक्टर और प्रशासन ही पीडि़त परिवार की मदद कर सकता है. कापू वासियों की माने तो पूरा क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है , यहाँ आय दिन हत्या ,चोरी डकैती ,बालात्कार सहित मानव तश्करी जैसे घटनाएं होती रहती हैं।
कापू पुलिस की सुस्त रवैया से सब वाकिफ हैं यहाँ से न्याय की उम्मीद करना गरीब जनता के लिए बेमानी ही है.कापू क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है यहाँ अशिक्षा और गरीबी के वजह से उन्हें आसानी से पैसे और रोजगार का लालच देकर, बहला फुसलाकर प्रदेश के बाहर लेजाकर बेंच दिया जाता है.और पुलिस को चकमा दे दिया जाता है। उल्लेखनीय है की. मृतक धनसिंह राठिया की डेथ बॉडी मदुरई के चकनूर पुलिस थाने में रखी गई है। जनता कांग्रेस छतीसगढ़ के विजय शर्मा कापू ने रायगढ़ क्लेक्टर एवं मुख्यमंत्री से पीडि़त परिवार को मदद करने की मांग की है.कापू पत्रकार विजय शर्मा के कथनानुसार कापू क्षेत्र से अक्सर बहला फुसला कर गरीबी का फायदा उठा कर आदिवासियों को बाहर शहरों में सुनियोजित ढ़ंग से लेजाकर बेंचने का काम कोई गिरोह काम कर रहा है. जिसका पर्दाफाश करना पुलिस के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it