Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुल का स्लैब बीचों-बीच धंसा कभी भी हो सकता है हादसा

पुटपुरा से बनारी मार्ग में पड़ने वाले नाला पर बने पुल धंस गया

पुल का स्लैब बीचों-बीच धंसा कभी भी हो सकता है हादसा
X

पुटपुरा से बनारी मार्ग पर बने पुल का बीच का हिस्सा पखवाड़े भर से टूटा पड़ा है

जांजगीर। पुटपुरा से बनारी मार्ग में पड़ने वाले नाला पर बने पुल धंस गया है। मगर विभाग की लापरवाही यहां भी कम नहीं किसी भी मार्ग अथवा जर्जर पुल के दोनों तरफ नियमानुसार संकेतक लगाना विभाग की महती जिम्मेदारी होती है, मगर यहां के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है। गत पखवाड़े भर से नाले के ऊपर बने पुल का बीचों बीच हिस्सा टूटकर गिर चुका है,

जिससे निकले सरिया बाजू से आने-जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। इतने दिनों बाद भी संबंधित विभाग की नजरें इस पुल तक नहीं पहुंच पाई है। यह स्वयं विभाग की उदासीनता को उजागर करता है। इस मार्ग से पुटपुरा व आसपास के सैकड़ों लोगों का रोजाना मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है। मगर अब तक लोक निर्माण विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it