Top
Begin typing your search above and press return to search.

पनवेल रेलवे स्टेशन पर हादसा: अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, अंदर फंसे 4 यात्री, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर लगी लिफ्ट अचानक खराब होकर गिर गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

पनवेल रेलवे स्टेशन पर हादसा: अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, अंदर फंसे 4 यात्री, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X

मुंबई। नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर लगी लिफ्ट अचानक खराब होकर गिर गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट में उस समय चार यात्री फंसे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया। यात्रियों ने सवाल उठाए कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट का इस्तेमाल बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इसकी सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसी बीच, मुंबई लोकल से जुड़ी एक और घटना सामने आई है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही एक खाली लोकल ट्रेन का एक कोच डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। यह घटना सुबह करीब 8 बजकर 9 मिनट पर हुई।

सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि यह लोकल ट्रेन खाली थी और घटना के समय उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसी वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि, इस घटना का असर ट्रेन संचालन पर जरूर पड़ा है। बताया जा रहा है कि अप दिशा की तीन लोकल ट्रेनें बीच रास्ते में रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन ने तुरंत मौके पर तकनीकी टीम भेज दी है ताकि पटरी से उतरे कोच को हटाया जा सके और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है कि आखिर यह डिरेलमेंट कैसे हुआ। डाउन लाइन पर कोपर और कल्याण के बीच सोमवार को को सेवाएं बंद रहेंगी।

=


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it