Top
Begin typing your search above and press return to search.

 बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बधाई हो’ की  कमाई 200 करोड़ रुपये

 बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ ने ओवरसीज मिलाकर कुल 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली

 बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बधाई हो’ की  कमाई 200 करोड़ रुपये
X

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ ने ओवरसीज मिलाकर कुल 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म बधाई हो 18 अक्टूबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म में आयुष्मान, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता ने अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म में एक अधेड़ पति-पत्नी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अधेड़ महिला (नीना गुप्ता) प्रेग्नेंट हो जाती है। यह प्रेग्‍नेंसी उनके आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन जाती है और सबसे पहले उनके दोनों बेटे यानी नकुल (आयुष्‍मान) और गूलर (शर्दुल राणा) इसके चलते शर्मिंदा होते हैं।

‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज मिलाकर कुल 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म कुल 158.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने ओवरसीज में भी शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने ओवरसीज में ग्रास 43 की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म ओवरसीज मिलाकर कुल 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it