Top
Begin typing your search above and press return to search.

भनवारटंक से पेंड्रारोड स्टेशन तक जगह-जगह गायब मिली पेन्डोल क्लिप

गौरेला ! आये दिन हो रहे रेल हादसे के बाद रेलवे संरक्षा में चौकसी की बात कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

भनवारटंक से पेंड्रारोड स्टेशन तक जगह-जगह गायब मिली पेन्डोल क्लिप
X

गौरेला ! आये दिन हो रहे रेल हादसे के बाद रेलवे संरक्षा में चौकसी की बात कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। बिलासपुर कटनी रेलखंड पर कदम-कदम पर संरक्षा के लचर इंतजाम हैं और हिन्दुस्तान की पड़ताल में हादसे की जमीन जगह-जगह तैयार दिखी। दरके स्लीपर, पेंडोल क्लिप गायब और प्रॉपर मॉनिटरिंग की कमी के बावजूद ट्रेनों का पटरियों पर तेज गति से दौडऩा जारी है।
यह हाल तीर्थ स्थल भंवारटंक के पास का है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि दूर दराज के हालात क्या होंगे जहां पटरियों पर अक्सर ट्रेनों के डिरेल होने के मामले आते हैं। कभी इंजन तो भी ट्रेन डिरेल हुई है। रेलवे पेंडोल क्लिप के गायब होने के पीछे चोरी को मुख्य मानता है तो आखिर पटरियों से संरक्षा उपकरण गायब न होने देने की गारंटी किसकी है। हर दिन चटकती पटरियों व बोगियों के खुलते जोड़ के बीच लापरवाही का यह आलम हादसे को न्योता दे रहा है और ट्रैक इंस्पेक्टर से इंजीनियर तक लापरवाह हैं।
कैसी मॉनिटरिंग, कैसा अलर्ट
कुछ दिनों पहले ही महाप्रबंधक का बिलासपुर जोन के इसी रुट में दौरा था अधिकारी के आने पर तो सब ठीक किया जाता है पर उसके बाद क्या सैकड़ों ट्रेने ऐसी पटरियों से रोज गुजर रही है, जिसमे हजारों की संख्या में रोज सफर कर रहे नागरिक उनका जिम्मेदार कौन, ट्रैक मॉनिटरिंग की ताकीद तो की जाती है लेकिन अफसरों की तैयारी केवल कागजी व जुबानी है। सैकड़ों की संख्या में पेंडोल क्लिप गायब है या तो वही निकले पड़े है।
रेल उपकरणों का दगा देना जारी
रेल मंडल में हर हफ्ते ऐसी घटनाएं हो रही हैं जब रेल उपकरणों में खराबी आई हो। कभी बोगियों की कपलिंग टूट रही और इंजन कुछ बोगियों को छोडक़र पटरी पर दौड़ जा रही है तो भी सिग्नल दगा दे रहे। टूटी पटरियों पर ट्रेनों का दौडऩा जारी है। ऐसे में अधिकारियों का सजग होना जरूरी है । पिकनिक मनानेआए, कुछ युवको ने देखा तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर सबको इसकी जानकारी दी। पोस्ट करने वाला युवक धर्ममसराम निवासी बिलासपुर का है। युवकों की सजगता ने सोशल मीडिया मेंपोस्ट किया जिससे ये वायरल हुआ और लोगो तक इसकी जानकारी पहुंचाई।
गैंगमेन की लापरवाही
मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। पता करवाकर ही कुछ बता पाउँगा,अगर ऐसा है तो गैंगमैन की लापरवाही है।
सौरभ सिंह, स्टेशन मास्टर खोडरी
जांच होगी
मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सम्बंधित विभाग को बोल के जाँच करवाते हैं।
रश्मि गौतम, सीनियर डीसीएम


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it