Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीएमडब्ल्यू से कुचले जाने से वीरभद्र सिंह के संबंधी की मौत

चंडीगढ़ ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार एक युवक की यहां शुक्रवार को मृत्यु हो गई। वह बीएमडब्ल्यू कार के पहिए तले बुरी तरह से कुचला गया था।

बीएमडब्ल्यू से कुचले जाने से वीरभद्र सिंह के संबंधी की मौत
X

चंडीगढ़ ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार एक युवक की यहां शुक्रवार को मृत्यु हो गई। वह बीएमडब्ल्यू कार के पहिए तले बुरी तरह से कुचला गया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र के संबंधी एकांश सेन की पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में करीब 36 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद मृत्यु हो गई। एकांश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का भतीजा था।

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में बीएमडब्ल्यू ने एकांश को गुरुवार की सुबह गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार में दो युवक सवार थे। कार चलाने वाले ने वाहन को नहीं रोका और पहिए के नीचे एकांश के सिर को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी कार के साथ मौके से फरार हो गए।

पीड़ित को उसके दोस्तों ने पीजीआईएमईआर के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।

कहा जा रहा है कि यह घटना कार में सवार एक युवक और एकांश के एक दोस्त के साथ लड़ाई के बाद हुई। यह विवाद दोस्त के घर पर हुई पार्टी के बाद हुआ था।

पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इनकी पहचान हरमेहताब सिंह और बलराज रंधावा के रूप में हुई है। हरमेहताब पंजाब के एक पूर्व प्रमुख नेता का प्रपौत्र है।

बीते 24 घंटे से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब और आसपास के कई जगहों पर तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it