Top
Begin typing your search above and press return to search.

राज्य में एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : शिवराज

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी के प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कोई संदेह नहीं है, परिणाम बहुत अच्छे आने वाले हैं

राज्य में एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : शिवराज
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में मतगणना के एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने का दावा किया।
चौहान ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी के प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कोई संदेह नहीं है। परिणाम बहुत अच्छे आने वाले हैं।
इसके पहले आज मुख्यमंत्री चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई आला नेताओं की यहां बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना के पहले की स्थितियों की समीक्षा की।
प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 28 नवम्बर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it