Top
Begin typing your search above and press return to search.

दस करोड़ परिवारों को मोदी 2.0 के शासन की उपलब्धियां बताएगी भाजपा

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली भारतीय जनके मौके पर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क कर उन्हें श्री मोदी का लिखा पत्र सौंपेगी

दस करोड़ परिवारों को मोदी 2.0 के शासन की उपलब्धियां बताएगी भाजपा
X

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क कर उन्हें श्री मोदी का लिखा पत्र सौंपेगी जिसमें सरकार के कार्यों का विवरण होगा।

भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक पूरा होने के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी श्री मोदी के साथ मिलकर सरकार के देश और आम जनता के हित में लिए गए सभी कार्यों को पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से देश के जन-जन तक पहुंचाएगी। श्री मोदी जी ने देश की जनता के नाम जो पत्र लिखा है, उसे पार्टी कार्यकर्ता देश के 10 करोड़ परिवारों तक पहुंचाने वाले हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि इसके साथ ही पार्टी ढाई सौ जगहों पर वर्चुअल प्रेस वार्तायें आयोजित करेगी। लगभग दो हजार से अधिक वर्चुअल रैलियां आयोजित की जायेंगी और हर रैली में कम से कम 1000 पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेंगे। पार्टी के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता 500-500 की संख्या में वर्चुअल रैलियां करेंगे और इस सबके माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश और मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “कोविड संकट का एकजुटता के साथ मुकाबला करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से जन-सेवा की मिसाल पेश की है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘फीड द नीडी’ यानी भूखे को भोजन अभियान के तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचाया और चार करोड़ से अधिक राशन किट का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने अब तक पांच करोड़ से अधिक फेस कवर का भी वितरण किया है। पार्टी की ओर से हमारी कोशिश रही है कि हम सरकार से कंधे से कंधा मिलाते हुए सहयोग करें और सरकार को पूरी ताकत प्रदान करें। हम राष्ट्र सेवा में उपकरण बन कर देश की जनता के कल्याण के हेतु जुटे हुए हैं और प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्णयों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं ताकि कोरोना के साए में भी देश हर क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़े।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it