Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे : अमित शाह

लोकसभा चुनाव को और धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंचे

भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे : अमित शाह
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को और धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय तथा अन्य नेताओं के साथ रात तीन बजे तक उत्तर प्रदेश को लेकर गहन मंथन किया।

इसके बाद मंगलवार सुबह भी मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा अन्य नेताओं ने उनके साथ बैठक की। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष शाह लखनऊ से तेलंगाना रवाना हो गए।

भाजपा कार्यालय से निकलने के बाद शाह ने मीडिया से कहा कि भाजपा अपना पिछला रिकार्ड तोड़ेगी।

भाजपा सूत्रों की मानें तो शाह के साथ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अवध क्षेत्र की 16 सीटों को लेकर थी। इसके साथ ही राजभर और निषाद पार्टी के समायोजन पर भी चर्चा की गई।

शाह ने युवा मोर्चा को अधिक गति से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि वह युवा मोर्चा के कार्य से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बूथ-बूथ तक जाकर और कार्य करने की जरूरत है। पूर्वांचल की भी कुछ सीटों पर चर्चा की है।

गौरतलब है कि अमित शाह ने सोमवार देर रात अवध क्षेत्र के 16 लोकसभा क्षेत्रों की गहन समीक्षा की। शाह ने इन क्षेत्रों में भाजपा के चुनावी अभियान का आकलन किया और हर हाल में सभी सीटें जीतने के लिए पार्टी नेताओं को मंत्र दिया।

बैठक में शाह के अलावा उप्र के मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, सुनील बंसल और अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी भी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it