Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कोटा पहुंचे

भाजपा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, उनके पति नरेन्द्र मेघवाल और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की थाने में पिटाई के मामले में उपजे विवाद की जांच के लिये बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कोटा पहुंचे ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कोटा पहुंचे
X

कोटा । राजस्थान में कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में रामगंजमण्डी से भाजपा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, उनके पति नरेन्द्र मेघवाल और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की थाने में पिटाई के मामले में उपजे विवाद की जांच के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आज सुबह कोटा पहुंचे।

परनामी आज दोपहर खड़े गणेश जी रोड़ स्थित मेडिकल हॉस्पीटल पहुंचे और वहां पुलिस पिटाई से घायल होकर भर्ती हुये भाजपा कार्यकर्ता मेघराज की कुशलक्षेम पूछी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रकरण की जांच कर प्रदेशाध्यक्ष एवं कोटा के प्रभारी मंत्री प्रभू लाल सैनी को तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

परनामी के साथ कृषि मंत्री सैनी, विधायक भवानी सिंह राजावत, संदीप शर्मा और कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे। उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं सहित वहां उपस्थित अन्य नेताओं से घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की।

इस बीच महावीर नगर थाना क्षेत्र में गत दिनों थाने में हुये घटनाक्रम में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बालाजी नगर स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ गये और पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज मेहता ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद वह पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा के साथ वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा कर नीचे उतरवाया। इस संबंध में पुलिस ने छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it