Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएए के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा ने शुरू किया अभियान

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पिछले दिनो भड़की हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भाजपा ने इस कानून के तथ्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से बुधवार को जन जागरण अभियान की शुरूआत की

सीएए के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा ने शुरू किया अभियान
X

लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर पिछले दिनो भड़की हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कानून के तथ्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से बुधवार को जन जागरण अभियान की शुरूआत की।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ और भ्रम के खिलाफ आज से पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के अलावा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में घर घर जाकर उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के सच को बताया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डाक्टर, अधिवक्ता, प्रोेफेसर, अध्यापक और सेवानिवृत अधिकारियों से संपर्क संवाद कर उन्हें बताया गया कि नया कानून किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश पार्टी कार्यकर्ता आज से शुरू किये गये जन-जागरण अभियान के माध्यम से करेंगे।
उन्होंने कहा कि सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए है। लम्बे समय से अन्याय का दंश झेल रहे इन अल्पसंख्यक विस्थापितों को नागरिकता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it