Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता को गोली मारी

अज्ञात मोटरसाइकल सवार ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनीष शुक्ला को रविवार को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता को गोली मारी
X

बैरकपुर। अज्ञात मोटरसाइकल सवार ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनीष शुक्ला को रविवार को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

शुक्ला को तुरंत कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्ला बैरकरपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं।

श्री सिंह ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा नेता को गोली मारने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने इसके खिलाफ बीटी रोड पर धरना प्रदर्शन किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it