Top
Begin typing your search above and press return to search.

शौचालय को रसोई बनाने पर दिए मंत्री के बयान पर भड़की भाजपा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शौचालय को रसोई बनाए जाने के मामले में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक अजीब बयान दिया

शौचालय को रसोई बनाने पर दिए मंत्री के बयान पर भड़की भाजपा
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शौचालय को रसोई बनाए जाने के मामले में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक अजीब बयान दिया है, जिस पर भाजपा ने हमला बोला है। शिवपुरी जिले के सिलानगर पोखर में शौचालय में बच्चों के मिड-डे मील का भोजन बनाए जाने के मामले पर मंत्री इमरती देवी से आज संवाददाताओं ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "आपको समझना चाहिए कि शौचालय के अंदर एक दीवार है। उसके एक तरफ सीट रखी है और दूसरी तरफ खाना पक रहा है। इसमें क्या समस्या है। हमारे घरों के कमरों में भी अटैच्ड लैट्रिन बाथरूम (कमरे के अंदर ही शौचालय) होते हैं। क्या हम लोग या हमारे घर आने वाले मेहमान हमारे घर का खाना खाने से इंकार कर देते हैं कि आपके घर में अटैच्ड लैट्रिन बाथरूम है।"

मंत्री के इस बेतुके बयान पर भाजपा ने राज्य की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, "राज्य की कमलनाथ सरकार पूरी तरह असफल रही है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। शिवपुरी में शौचालय को रसोई बना देना इसका प्रमाण है। इसके बाद मंत्री का बयान और भी सवाल खड़े करता है। लिहाजा कमलनाथ सरकार को तबादलों की बजाय व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।"

ज्ञात हो कि शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड में सिलानगर पोखर क्षेत्र के एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों का खाना बनाने के लिए रसोई का स्थान नहीं होने पर शौचालय को ही रसोई में बदल दिया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it