Top
Begin typing your search above and press return to search.

राज्य को आपदा मदद नहीं देकर भाजपा राजनीति कर रही है : ओझा

ओझा ने आज यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि बीते दिनों मध्यप्रदेश ने अतिवर्षा एवं बाढ़ से भीषणतम प्राकृतिक आपदा का सामना किया है।

राज्य को आपदा मदद नहीं देकर भाजपा राजनीति कर रही है : ओझा
X

इंदौर । मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आज केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से राज्य सरकार को आवश्यक मदद नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राहत मदद नहीं कर रही है।

श्रीमती ओझा ने आज यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि बीते दिनों मध्यप्रदेश ने अतिवर्षा एवं बाढ़ से भीषणतम प्राकृतिक आपदा का सामना किया है।

उन्होंने दावा करते हुये कहा कि इस वर्ष आपदा से समूचे प्रदेश के 52 में से 39 जिलों की 284 तहसीलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा लगभग 60.47 लाख हेक्टेयर की 16 हजार 270 करोड़ रूपये की फसलें बर्बाद हुई हैं। लगभग एक लाख 20 हजार घरों को क्षति पहुंची है, 674 नागरिकों को अपने प्राण गंवाने पड़े हैं, 11 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि एक हजार से अधिक पुल-पुलिया को क्षतिग्रस्त हुई हैं, 19 हजार 735 स्कूल-भवनों को नुकसान पहुंचा है, 218 छात्रावासों, 230 स्वास्थ्य केंद्रों और 17 हजार 106 आंगनवाड़ियों को इस भीषण प्राकृतिक आपदा से क्षति पहुंची है।

श्रीमती ओझा ने यहां केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि देश की संघीय ढांचा व्यवस्था के तहत राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा आने पर केंद्र सरकार को राष्ट्रीय आपदा कोष से राज्य की सहायता करने के आवश्यक प्रावधान हैं। इसी के दृष्टिगत भाजपानीत केंद्र सरकार को विधिवत एक विस्तृत प्रतिवेदन देकर 6 हजार 621 करोड़ की मांग की गई, लेकिन आज तक केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा कोष (एनडीआरएफ) से एक भी पैसा मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it