Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अपंग बनाया : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को उनकी सरकार ने जितना किया था

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अपंग बनाया : अखिलेश
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को उनकी सरकार ने जितना किया था, भाजपा सरकार ने उतना ही उसे अपंग बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद भी इससे नहीं बच सके। स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी का परिणाम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अपंग बना दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ खूनी तांडव कर रहे हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं। उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता पर येन केन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितने ऑर्डर जारी करें, उनके आदेश को प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपदेश दिया था। परिणामस्वरूप कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक-पीटकर हिसाब पूरा कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it